Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

देवघर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर नगर निगम ने खरिदा शव वाहन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- गौतम कुमार सिंह, देवघर
देवघर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम ने मृतकों को ले जाने के लिए शव वाहन खरीदा ।इसकी जानकारी देते हुए निगम प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण देवघर में मृतकों की संख्या  बढ़ रही  है।  कोविड संक्रमण के कारण पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम लाने में परिजनों को काफी तकलीफें उठानी पड़ती  है। शव को मुक्तिधाम तक ले जाने में  परिजनों को निजी वाहनों की मनमानी सहना पढ़ता है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों को हो रही इस परेशानी के बाद निगम ने इस व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके लिए निगम के सफाई विभाग से जुड़े कर्मियों को दायित्व सौंपा गया है।इसके लिए निगम के सफाई विभाग से जुड़े कर्मियों को दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए नियंत्री कर्मियों का नंबर भी जारी किया गया है। शव वाहन लेने के लिए नगर निगम के अजय पंडित से मोबाइल नंबर 9431163593 और सतीश से 7979783891 पर संपर्क किया जा सकता है।