Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बिना मास्क घूम रहे युवक ने पुलिस से की हाथापाई, कंधे पर लगे स्टार को नोंचा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : कोरोना से अधिक से अधिक जिंदगियों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस खुद की जान की परवाह किए बिना ड्यूटी कर रही है। कुछ लोग पुलिस प्रशासन से उलझ रहे हैं। झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र में साउथ गेट के समीप बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे पुलिस के गश्ती वाहन ने एक युवक को बिना मास्क तीन-चार लोगों के बीच खड़े पाया। पुलिस ने उसे रोककर कारण पूछा तो युवक पुलिस से ही उलझ गया और हाथापाई शुरू कर दी। युवक ने एसआई आशुतोष के बैच में लगे स्टार को भी नोंच दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले गई जहां उसके खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। युवक की पहचान गोविंदपुर सुभाष नगर निवासी अवधेश कुमार झा उर्फ छोटे के रूप में हुई है।