बिहार के बांका जिलान्तर्गत रजौन थाना क्षेत्र के लश्करी व कठरंग के बीच एक नहर से बुधवार की शाम रजौन पुलिस ने करीब 25 वर्षीय एक महिला का शव बरामद की है। शव की पहचान कर ली गई है। प्रियंका कुमारी उर्फ प्रीति कुमारी नामक मृतका रजौन थाना क्षेत्र के लश्करी ग्राम निवासी सुरेश मंडल की पुत्रवधू थी। इधर मृतका के पिता रजौन थाना क्षेत्र के मधाय ग्राम निवासी आनंदी मंडल ने पुत्री के ससुराल वालों द्वारा ही सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाया है। बरामद सबसे काफी बदबू भी आ रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या या फिर मौत दो-तीन दिन पूर्व भी हो चुकी है। मृतका के पिता ने रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पुत्री के पति लोक नाथ मंडल की मृत्यु बीते वर्ष 2016 में ही हो जाने के बाद उसके ससुर सुरेश मंडल उसकी शादी अपने छोटे पुत्र यानी मृतका के देवर विकास कुमार से करा देने की बात कह रहे थे। मृतका के पिता ने कहा है कि मेरी पुत्री के ससुर सुरेश मंडल उसके छोटे पुत्र विकास कुमार के अलावे मिथुन कुमार एवं ऋषिकेश कुमार ने ही मिलकर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के दृष्टिकोण से शव को फेंक दिया है। इधर इस घटना के बाद पुलिस की दबिश भरते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गौरतलब यह है कि रजौन थाना क्षेत्र में हर चौथे या पांचवें दिन किसी ना किसी का किसी ना किसी का लाश मिल मिल रहा है और पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था का अपराधी सरेआम फायदा उठा रहा है।


