Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

15वें वित्त आयोग की राशि से अस्पतालों में ये सब होगी व्यवस्था, आईसीयू के लिए 100 बेड मांगा अधीक्षक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया 

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर गया समाहरणालय में कोविड 19 एवं अन्य आपदाओं पर विचार विमर्श करने हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अंतर्गत 15वें वित्त आयोग (अनटाइड की राशि) से जिला, अनुमण्डल, प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए समन्वय बैठक किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि ज़िला परिषद के 15वें वित्त आयोग (अनटाइड की राशि) से जिला/अनुमण्डल/प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में अतिरिक्त बेड एवं ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन पाइप लाइन इत्यादि की व्यवस्था किया जाना है. 

उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन से ऑक्सीजन सिलिंडर हेतु अधियाचना प्राप्त है। अधीक्षक द्वारा आईसीयू के लिए 100 बेड की मांग की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला परिषद के द्वारा उक्त मद की राशि से ज़िले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए फोगिंग मशीन भी उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिए सिविल सर्जन को स्पेसिफिकेशन एवं दर के साथ अधियाचना प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया. ज़िलाधिकारी ने उक्त दोनों पदाधिकारियों (सिविल सर्जन एवं अधीक्षक) को निदेश दिया की ऑक्सीजन सिलिंडर एवं बेड की स्पेसिफिकेशन एवं दर के साथ अधियाचना प्रस्तुत करें ताकि निर्णय लिया जा सके। 

साथ ही सिविल सर्जन को निदेश दिया कि वे सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रखंड प्रमुख के साथ संयुक्त समीक्षा करते हुए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अलग-अलग अधियाचना प्राप्त करें. जिलाधिकारी ने उक्त सामानों के क्रय करने हेतु जिला स्तरीय एक कमिटी गठन करने का निदेश उप विकास आयुक्त को दिया, जिसमें निदेशक, डीआरडीए, जिला लेखा पदाधिकारी/जिला नजारत उप समाहर्त्ता सम्मिलित हो. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, अधीक्षक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, डीपीएम स्वास्थ्य  सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.