Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर के युवा शिक्षक की असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में फैली शोक की लहर // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

दलसिंहसराय/समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट

अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारपुर में सेवारत 34 वर्षीय शिक्षक अरविन्द कुमार साह की रात लगभग दस बजे असामयिक निधन हो गई। इनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। इस बात की जानकारी देते हुए उनके बहुत ही करीबी मित्र शिक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि दलसिंहसराय सराय प्रखण्ड के बनघारा ग्राम निवासी शिक्षक अरविंद कुमार साह की अचानक मौत की खबर सुनकर अचंभित हो गया ! उन्होंने  शिक्षक स्व0 साह के बारे में बताया कि वे टी0 यू0 एन0 एस0 शिक्षक संगठन के प्रखण्ड स्तरीय नेता भी थे! बताया जाता है कि इन्हें लगभग दस दिनों से बुखार लग रही थी एवं कोविड के लक्षण भी पाए गए थे! घर पर रहकर ही इनकी दवा ईलाज चल रही थी। इनके अजीज मित्र शिक्षक ओम प्रकाश साह ने बताया कि शाम तक वे सामान्य स्थिति में थे, सभी लोगों से बातचीत किए हैं ! इसके अलावा उन्होंने बताया कि इनकी पत्नी जनवितरण प्रणाली विक्रेता हैं जिसकी पूरी देखरेख यही किया करते थे तथा कल तक सुल्तानपुर घटहो के लोगों को खाद्यान्न भी वितरित किए हैं! इनके परिवार में माताजी, पत्नी, एक छोटा भाई, चार बहनें और 4 वर्ष की पुत्री और 3 वर्ष का पुत्र है! स्थानीय लोगों ने कहा कि स्व0 शिक्षक अरविन्द साह बहुत-ही मिलनसार स्वभाव के नेकदिल इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।