Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डुमरिया मोड़ से लेकर रानीगंज तक बने सड़को पे गड्ढे, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया

इमामगंज डुमरिया मोड़ से लेकर रानीगंज की सड़कों पर बने गड्ढे से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। रात में बाइक चालक तथा साइकिल चालको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आये दिन कोई न कोई दुर्घटना घटती रहती है लेकिन इसका सुध लेने वाला कोई नही है। कई बार जनप्रतिनिधियों का काफिला इस रास्ते से होकर गुजरता है लेकिन इनकी नजर इस गड्ढे पर नही पड़ती है। जनता का कहना है कि डुमरिया मोड़ से लेकर रानीगंज तक कि सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है लेकिन कभी कोई जनप्रतिनिधि इन सड़कों का हाल भी लेने नही आते है। सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। गड्ढामुक्त सड़कों के तमाम सरकारी दावों के बावजूद क्षेत्र की सड़कों के हालत में सुधार नहीं हैं। 


गड्ढे में तब्दील हो चुकी इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार गड्ढे की वजह से गिरकर घायल हो जा रहे हैं। डुमरिया मोड़ से लेकर रानीगंज तक सड़क टूटकर गड्ढे की शक्ल ले चुकी है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसमें बारिश पड़ने के बाद भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। बारिश से सड़कों के किनारे जमा पानी टूटी हुई सड़क के उपर से बहने लगती है। स्थानिय लोगो का  कहना है कि राहगीरों के लिए जोखिम भरा है इस सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से इस रास्ते से सफर करना जोखिम भरा है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। जिससे लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।