Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नेहरू युवा केन्द्र बांका द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया // LIVE NEWS24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : शनिवार को बिहार के बांका जिलान्तर्गत डाइट कॉलेज के प्रांगण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र बांका द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं महापुरुष स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बांका जिला युवा पदाधिकारी श्रवण कुमार सहगल करते हुए बताया कि भारत के संविधान को बनाने के लिए कुल समय दो साल ग्यारह महीने एवं अठारह दिन का समय लगा था और यह संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ। इन्होंने कहा कि हम सबको संविधान को पढ़ने की आवश्यकता है जिससे हम अपने अधिकारों के बारे मे जान सकेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत यादव ने अपने संबोधन में बताया कि भारत का संविधान बहुत ही मजबूत संविधान और प्रशासनिक एवं राजनीति से जुड़े सभी प्रश्न का उत्तर है। सभी नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य के बारे में भी जाने और समाज के विकास में अपना योगदान देकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाई जाए।
इस कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों को उन्हें प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
मौके पर राजीव राज, संतोष रजक, सुभाष चंद्र यादव, सोनू कुमार, लक्ष्मी शाह, चंदा देवी, देवरंजन कुमार, निशा कुमारी, रोहित कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।