Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी में सातवीं कक्षा की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, घटनास्थल पर छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के चंदा गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय से छात्रा को लौटने के क्रम में एक ट्रैक्टर ने कल्याणपुर गांव में कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौत घटनास्थल पर मौत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान पट्टी पंचायत अंतर्गत बंगला पर निवासी सूरज मिस्त्री के 13 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी के रूप में की गई है। जुली कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदा में सातवी की छात्रा बताई जाती है। विद्यालय से छुट्टी के बाद रास्ते में थोड़ी दूरी पर जाने के बाद यह घटना घटी। घटना की जानकारी बाराचट्टी पुलिस को दी गई। मौके पर बाराचट्टी पुलिस ट्रैक्टर एवं शव को कब्जे में कर लिया है। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग चंदा- बभनदेव को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया मृतक छात्रा उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदा से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर बंगला पर लौट रही थी। इसी क्रम में विद्यालय से कुछ दूरी पर घटना घटी। पुलिस के द्वारा शव एवम टैक्टर को कब्जे में लिए जाने के बाद जाम पर काबू पाया गया। इसके बावजूद शव को उठाने के लिए मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे परिजन एवम ग्रामीण घटनास्थल पर अड़े रहे। मुआवजे की आश्वासन के बाद बाराचट्टी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया। वही टैक्टर को पुलिस अपने कब्जे में ले रखा है। वही बताया जाता है मौके से टैक्टर चालक भागने में सफल रहा।