
संवाददाता: सम्भू सेन(सरायकेला)
चांडिल : धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक कटिया स्थित चांडिल ब्लॉक में बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया।मौके पर उपस्थित ए. आई. डी. एस. ओ सराइकेला खरसावां जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने कहा आज हमारा झारखंड 22 वर्ष का होने वाला है ,मतलब अपना झारखंड अब बड़ा हुआ व्यस्क हो चुका है। प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण कोयले की नगरी और जंगलों का राज्य झारखंड बहुत आगे बढ़ चुका है। परंतु आज भी विकास के नाम पर जल जंगल जमीन एवं यहां के लोगों को क्षेत्र से विस्थापित होना पड़ रहा है ।स्कूलों कॉलेजों में शिक्षक नहीं है, NEP 2020 जैसे शिक्षा विरोधी नीति लागू करके शिक्षा का निजीकरण , व्यापारीकरण, सांप्रदायीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, हमें आज बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने हक ,अधिकारों के लिए एक होने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, चांडिल लोकल कमेटी इंचार्ज युधिस्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, प्रकाश कुमार।
