
संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
गया। बिहार के गया में एक पति की कारनामा ने दिल दहला कर रख दिया है। अपनी पत्नी की मौत के घाट लोहे की कील ठोक ठोक कर मार डाला। यह मामला गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।दरअसल बताया जाता है कि पति संजय चौधरी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले पत्नी मायके चली गई थी। मंगलवार को ही वह पत्नी को मायके के लेकर आया था। बीती रात दोनों के बीच फिर विवाद होने की बात बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय कुमार ने अपनी पत्नी को शरीर मे लोहे के कई कील ठोक दिए। इतने से भी जी नहीं भरा तो सर पर तेज हथियार से वार करके उसकी जान ले ली। मृतका की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों को लेकर अभी तक कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस पति संजय कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि कांड को लेकर ज्यादा जानकारी मिल सके।
