Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी पुलिस ने पांच पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, अब कटेगी जेल में होली। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पांच पियक्कड़ को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब के नशे में रहे कुल पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव निवासी सत्येंद्र मिस्त्री व सुनील मंडल तथा शंभू मंडल वहीं थाना क्षेत्र के अमारुत गांव निवासी सुरेश मांझी एवं बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी बृजेश मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में धारा 37 बीसी बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत डोभी थाना कांड संख्या 235/22 गुरुवार को दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार तस्करों को मेडिकल चेकअप के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।