गया/डोभी । डोभी के विभिन्न कार्यालयों में बुधवार की दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगो ने बताया ये त्योहार हिंदुओ का काफी खुशी का त्योहार है। मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले से गले मिले और बधाई।मालूम हो कि पॉवर सब स्टेशन डोभी में विद्युत विभाग के कर्मी एक जुट हुए, अधिकारियों के द्वारा मिठाईयां का इंतजाम किया गया। आपस मे मिठाईयां बांटी गई। फिर होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हो गया।इसी तर्ज पर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डोभी बाल विकास कार्यालय में भी आंगन बाड़ी सेविका कार्यालय पहुँचकर होली मिलन समारोह किया गया। लोग होली का महान त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई। इस मौके पर विद्युत विभाग के कर्मी रामलखन प्रसाद, जेई ब्रजराज, एम.आरसी अमित कुमार, दीपक कुमार और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी सहित आँगनबाड़ी सेविका मौजूद दिखी।


