गया/डोभी । डोभी चतरा सड़क मार्ग के कोठवारा गांव के मंदिर के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये। जिसमें दो की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है।
वही एक निजी क्लिनिक में इलाजरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति होने वाले साला- बहनोई बताए जा रहे है। घायल की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गोइठा मीठा निवासी उमेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और दूसरा गुरुआ थाना के माहापुर निवासी रामस्वरूप यादव का पुत्र दिनेश यादव बताया जा रहा है। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुँचाया गया जहां स्थिति चिंताजनक होने के कारण उपस्थित चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने गया के मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इधर डोभी पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में सुरक्षित स्थान रखा है। मौके पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुँच चुके थे।


