गया/डोभी । होली के महान त्योहार को लेकर रंग में भंग डालने के उद्देश्य से बाइक पर ले जाई जा रही शराब की खेप को डोभी पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हन्टरगंज झारखंड बॉडर से आ रही देशी शराब 135 लीटर बरामद किया गया है। साथ ही योगेंद्र कुमार डोभी के वकीलगंज निवासी को शराब सहित मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के जीटी रोड के जयरामपुर के पास एक मोटरसाइकिल के साथ 21 बोतल 375 ml का शराब के साथ राजेश यादव, ग्राम मसौंधा थाना बाराचटी निवासी को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना में रखा गया है। पूछताछ के बाद बताया गया कि उत्पाद अधिनियम के तहत करवाई की जाएगी।


