Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी जाँच चौकी के NH 2 घोड़सारी के पास कैंटेनर ट्रक की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी । जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जाँच चौकी के राष्ट्रीय राजमार्ग दो घोड़सारी गांव के निकट सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत सड़क पार करने के दौरान हो गई है। मृतक बालक अपने ननिहाल के यहां अपने मामा के तेरहवीं में जा रहा था। मृतक बालक औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र मलहारा गॉव के रहने वाले पप्पु पासवान का पुत्र है।घटना के संबंध में बताया गया है कि वह अपने ननिहाल बाराचट्टी के बेला गांव स्थित एक श्राद्ध कर्म में जा रहा था। जो सड़क पार करने के दौरान डोभी की ओर से आ रही एक कैंटेनर ट्रक ने अपने चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग रोड को घंटों बाधित किया। जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित एवं स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया है।