Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी मोड़ के पास से उत्पाद टीम ने दो तस्कर सहित एक चार पहिया को पकड़ा, 192 केन बेयर बरामद। LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक चार पहिया वाहन से 192 केन बीयर बरामद किया है। इसका नेतृत्व उत्पाद आयुक्त ने किया। इस मामले की करवाई की सूचना देते हुए उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि झारखंड बिहार को जोड़ने वाली सड़क मार्ग डोभी चतरा मार्ग से सटे डोभी मोड़ के पास की गई है। इस मामले में शराब के जुड़े दो तस्कर को भी मौके से पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक की पहचान गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अनमोल कुमार और ज्योति वर्मा बताए जाते है। सर्व प्रथम वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नाम BR 02 AG 5885 को रूकवा कर वाहन में सवार दोनों युवक को पुलिस हिरासत ली गयी। फिर वाहन की तलाशी ली गयी इस क्रम में वाहन से 192 केन बियर बरामद हुआ। तस्कर सहित वाहन को उत्पाद टीम ने पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।बियर झारखंड के हंटरगंज से गया शहर के मानपुर में ले जाया जा रहा था। इस करवाई के दौरान टीम में उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, धनंजय सिंह, उत्पाद  कॉन्स्टेबल मौजूद थे।