गया/डोभी । बढ़ती ठंड के वावजूद डोभी थाना क्षेत्र में फिर से चोरियों का सिलसिला शुरू होने लगा है। बीते शनिवार की देर रात को थाना क्षेत्र के गया डोभी मार्ग के करमौनी बाजार के एक दुकान से अज्ञात चोरों ने एमरोन कंपनी की एक सौ एंपियर का कूल 9 बैटरी चुरा कर ले गए। इसमे 6 नए और 3 पुराने बैटरी की हुई चोरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार राजेश पासवान का करमौनी में आनंद बैटरी एंड इलेक्ट्रॉनिक का दुकान का ताला तोड़कर बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। ताला तोड़ने के बाद चोर तोड़े गये ताले को भी साथ ले गए। चोरी की इस घटना में चोरी गयीं बैटरी जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जाती है। पीड़ित दुकानदार राजेश पासवान के द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर वारी पंचायत के उप मुखिया बिट्टु कुमार ने चिंता प्रकट किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर एक लिखित आवेदन प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
- होम
- राज्य चुनें
- _आंध्र प्रदेश
- _अरुणाचल प्रदेश
- _असम
- _बिहार
- _छत्तीसगढ़
- _गोवा
- _गुजरात
- _हरियाणा
- _हिमाचल प्रदेश
- _झारखण्ड
- _कर्नाटक
- _केरल
- _मध्य प्रदेश
- _महाराष्ट्र
- _मणिपुर
- _मेघालय
- _मिजोरम
- _नागालैंड
- _ओडिशा
- _दिल्ली
- _पंजाब
- _राजस्थान
- _सिक्किम
- _तमिल नाडू
- _तेलंगाना
- _त्रिपुरा
- _उत्तर प्रदेश
- _उत्तराखंड
- _पश्चिम बंगाल
- _जम्मू कश्मीर
- _लद्दाख
- लाइव न्यूज़
- समाचार पत्र
- वायरल सच
- धर्म चक्र
- खेल संसार
- राजनीति
- सम्पादकीय
- हमारी टीम
- सम्पर्क सूत्र