Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सड़क किनारे बोरे में बंद मिला शव निकला कारोबारी कमलदेव यादव, परिजनों ने की पहचान, पड़ताल में जुटी पुलिस। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
  गया-नवादा मुख्य मार्ग के विस्कोमान व सिटी पब्लिक स्कूल के बीच शनिवार को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सड़क की दक्षिण दिशा में सड़क किनारे से बोरे में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसका पहचान कर लिया गया है। रामपुर थाना क्षेत्र के भैंरोस्थान गोदावरी मोहल्ले के रहने वाले कारोबारी कमलदेव यादव के रूप में पहचान हुई है। 
वही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मृतक के शव को देखने से पता चलता है कि पांच-छह दिन पहले से हत्या कर यहां बोरे में बंद कर शव को लाकर फेंका है। शव क्षत विक्षत हालत में मिला। वहीं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रामपुर थाना के समीप गया-बोधगया रोड को जाम कर दिया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस कार्रवाई तेजी से करती तो आज मृतक जिंदा रहता। पुलिस के सुस्त रवैया से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।दरअसल बता दे कि कमलदेव यादव 13 दिसंबर से लापता था, उसके बाद परिजन काफी खोजबीन किए और शासन-प्रशासन से सकुशल बरामदगी के लिए चक्कर लगाते रहे। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विस्कोमान व सिटी पब्लिक स्कूल के बीच सड़क की दक्षिण दिशा में किनारे एक बोरे में बंद शव पड़ा है। रविवार को सुबह परिजनों को इसकी भनक लगी तो वो लोग पहचान के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए जहां कारोबारी कमलदेव यादव के रूप में पहचान किया। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। आखिर किस कारण से हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। बता दें कि कारोबारी कमलदेव यादव पश्चिमी टिल्हा धर्मशाला रोड में गया डोर के नाम से दुकान संचालित करते थे। मृतक कारोबारी कमलदेव यादव लाखों में सूद पर कई को पैसे दे रखे थे। ऐसे में पुलिस की नजर सूद पर पैसे लेने वालों पर भी है।