गया-इतिहास साक्षी है कि मामा की तुलना हमेशा से कंस से की जाती रही है। मतलब साफ है की मामा का नाम जब भी आता है तो ना जाने क्यों लोग कंस का नाम साथ में जोड़ देते हैं , लेकिन बिहार के गया में जो घटना घटी है , उससे मामा को एक बार फिर से कंस के रूप में पहचान मिली। दरअसल में पूरा मामला गया जिला के रानीगंज और गोह थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है , जहां दो युवा दिलों के मिलन के बीच कंस की तरह बीच में मामा ने भूमिका निभा डाली और दोनों युवा दिलों को पवित्र शादी के बंधन में बंधने में अड़चन डाल दी। नतीजतन पूरा मामला थाने जा पहुंचा , जहां तेजतर्रार महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने ना ही कोई एफआईआर की और ना ही कोई केस दर्ज किया , डिसीजन ऑन स्पॉट सुना दी। दोनों परिवार वालों को समझाया बुझाया और बिना कोई केस मुकदमा किये दोनों युवक और युवती की शादी थाने में ही करवा दी ना एफआईआर ना कोई केस , डिसीजन ऑन स्पॉट। यह अंदाज है गया की तेजतर्रार महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना का , जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के गया का , जहां 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग में फंसी लड़की को अंतिम समय लड़के वाले ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने गया के महिला थाना प्रभारी रवि रंजना को दी , जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने लड़के और लड़की दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गया , जिसके बाद महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षा रवि रंजना ने विष्णुपद मंदिर में दोनों की शादी करवाई , उसके बाद महिला थाना में दोनों पक्ष के लोगों ने आकर लड़का ने लड़की के मांग भरा , और उसके बाद थाने में ही शादी की रस्में पूरी करवाई गई। महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि 5 साल पुराना युवती और युवक के बीच में प्यार को शादी के रिश्ते में तब्दील कर दिया गया। अब दोनों पक्ष खुशी खुशी अपने अपने घर जा रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि दोनों के सफल दांपत्य की कामना करते हुए थाने से वर वधु की विदाई की गई।
- होम
- राज्य चुनें
- _आंध्र प्रदेश
- _अरुणाचल प्रदेश
- _असम
- _बिहार
- _छत्तीसगढ़
- _गोवा
- _गुजरात
- _हरियाणा
- _हिमाचल प्रदेश
- _झारखण्ड
- _कर्नाटक
- _केरल
- _मध्य प्रदेश
- _महाराष्ट्र
- _मणिपुर
- _मेघालय
- _मिजोरम
- _नागालैंड
- _ओडिशा
- _दिल्ली
- _पंजाब
- _राजस्थान
- _सिक्किम
- _तमिल नाडू
- _तेलंगाना
- _त्रिपुरा
- _उत्तर प्रदेश
- _उत्तराखंड
- _पश्चिम बंगाल
- _जम्मू कश्मीर
- _लद्दाख
- लाइव न्यूज़
- समाचार पत्र
- वायरल सच
- धर्म चक्र
- खेल संसार
- राजनीति
- सम्पादकीय
- हमारी टीम
- सम्पर्क सूत्र