Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, भेजा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 

संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी थाना क्षेत्र के गया मोड़ पर मंगलवार के दिन एक टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रही। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुँचाया गया। गंभीर स्थिति के कारण उपस्थित डॉ मुन्ना कुमार ने गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया। घायल की पहचान डोभी बाजार के पुराना ब्लॉक के समीप 30 वर्षिय सुरज केशरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डोभी पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया ततपश्चात दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले रखा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया टैंकर गया से कोलकाता की ओर जा रहा था।