Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में ट्रक पर लदे देसी शराब बरामद। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी गया मोड़ के पास से स्थानीय पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में ट्रक पर लदे देसी शराब को बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोभी गया मोड़ के पास से ट्रक पर लदे लैला कंपनी के 1844 लीटर प्रतिबंधित देसी शराब बरामद किया गया है। 
पुलिस की इस कार्रवाई में ट्रक का चालक मौके से भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई रविवार की देर रात को की गई है। 
ट्रक की तलाशी लिए जाने के दौरान ट्रक के चालक की सीट के समीप से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। जप्त कि गई ट्रक के रजिस्ट्रेशन संख्या  UP 62T 3031 के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।