गया/डोभी । कोविड- 19 के बचाव के लिए लगाया टीका से छात्र की मौत होने की सुर्खियों पर आनन-फानन में जिला के स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को मृतक छात्र के घर प्रखंड क्षेत्र के रहमान बिगहा पहुचकर मृतक के पिता से बिन्दुवार जानकारी हासिल किया। मृतक के पिता संजय यादव ने जांच टीम को बताया की 20 जनवरी को मृतक ने कोविड-19 का टीका लिया। टीका लेने के दूसरे दिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी उल्टी और दस्त शुरू हुआ। परिजनों ने शेरघाटी के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती किया। वहां पर भी उल्टी और दस्त नहीं रुका तो बेहतर इलाज के लिए 23 जनवरी को गया के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर एक्सरे एवं एचआरसीटी करवा कर उसका रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर द्वारा इलाज करने से मना कर दिया। उसके बाद उसके परिजनों ने चंदौती स्थित बुद्धा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी आरटी पीसीआर से जांच की गई और इलाज के दौरान मौत हो गया। जांच टीम द्वारा बताया गया कि बुद्धा नर्सिंग होम में जो आरटी पीसीआर किया गया था वह निगेटिव आया है। हालांकि इस विषय पर जांच टीम द्वारा मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया। परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र को टीका मृतक के चाचा की कपड़े दुकान कोठवारा राखी वस्त्रालय में स्वास्थ्य टीम के द्वारा लौटते वक्त टीका लगाया गया था। स्वास्थ्य टीम की एएनएम पूनम खरांटी पंचायत के वरिया गांव से टीकाकरण कर लौट रही थी। इसी क्रम में छात्र को जानकारी मिली और मैट्रिक का एडमिट कॉर्ड टीकाकरण के बिना न मिलने के दबाव में टीका लिया। परंतु टीकाकरण के बाद छात्र का टीका मामले में कोई रिपोर्ट इंट्री स्वास्थ्य विभाग के पास नही है। टीकाकरण की पुष्टि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई है। ततपश्चात स्थिति बिगड़ती गयी और अंत में उसका मौत हो गया। इधर पूर्व विधायक बिनोद प्रसाद यादव ने छात्र की मौत पर मृतक के परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया है। वही, हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है।


