Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस के द्वारा डोभी चतरा सड़क मार्ग पर मास्क चेकिंग चलाया। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 


संवाददाता - निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी पुलिस के द्वारा डोभी चतरा सड़क मार्ग में धीरजा पुल के पास विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार, एएसआई वरुण कुमार सिंह तथा पुलिस बल के जवानों के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन मालिकों, चालको में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जिन वाहन चालकों के पास कागजात नहीं थे उनसे जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट के बाइक चालकों से भी जुर्माना वसूले गए। चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक किए गए। जबकि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के साथ-साथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया  इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूले गए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी सभी मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें लगातार अभियान चलता रहेगा। वाहनों में कागजात की कमी तथा बिना हेलमेट के बतौर जुर्माना 35 सो रुपए फाइन किया गया। वही मोटरसाइकिल, कार, ऑटो, बस पर सवार लोगों को जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था उनसे 350 रुपया फाइन किया गया है।