Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत,डोभी पुलिस ने किया शव बरामद, भेजा पोस्टमार्टम के लिए। डोभी NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी एनएच दो थाना मोड़ के पास बने डायवर्शन के समीप सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना बीते शुक्रवार की देर रात की बताई जाती है। मृतक मजदूर के पास रहे मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया। 
मृतक मजदूर की पत्नी 28 वर्षीय ललिता देवी घटना की सूचना पाकर डोभी थाने को आई। जिससे मृतक मजदूर की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी पूरण मंडल का पुत्र उपेंद्र मंडल उर्फ छोटू के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी के द्वारा स्थानीय थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसके पति अपने घर पड़रिया से शुक्रवार की संध्या 7 बजे यह कहकर निकले थे कि गया में जाकर मजदूरी का काम करेंगे। डोभी पुलिस के द्वारा बताया गया कि एनएच दो डोभी थाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतक मजदूर की पहचान हो जाने के बाद शनिवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भेज दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।