संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। डोभी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजय कुमार की देखरेख में प्रशिक्षु राजस्व अधिकारी अंजली शर्मा द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल पांच तथा पूर्व के पांच भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। जिसमें से सभी दस मामलों का ऑनस्पॉट राजस्व अधिकारी अंजली शर्मा, राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार तथा एएसआई गणेश राम के द्वारा निष्पादित किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निपटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के पांच मामलों आए। जिसमें से सभी मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।


