गया । देश में कोरोना का बढ़ते मामलों के बाद भी गया में लोगों को इस जानलेवा वायरस का डर नहीं है। बाजार में जरा सा भी कोरोना का भय नहीं दिख रहा है। 80 फीसदी से अधिक लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंस तो अब याद भी नहीं है। गया की थोक मंडी से लेकर खुदरा बाजार में कोरोना को लेकर जरा सा भी सावधानी नहीं बरते रहे हैं। ग्राहक से लेकर दुकानदारों में जबर्दस्त लापरवाही दिख रही है। वही कोरोना की तीसरी लहर बिहार में बेकाबू और इसी बीच 6 जनवरी से राज्य में नए सिरे से पाबंदियां लागू कर दी गई हैं लेकिन उसका पालन होता दिख नही रहा है। बात करें शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, जिम, पार्क की तो सब नियमों को ताक पर रखकर खोल रखे है।
वही, मगध की प्रमुख थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम, दवा मंडी एफबीएस रोड, टेकारी रोड में दूसरे जिले से आने वाले ग्राहक भी बिना मास्क के आवाजाही कर रहे हैं। इसी तरह कपड़ों का बाजार केपी रोड, जीबी रोड और बजाजा रोड आदि इलाकों में लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहे हैं। ग्राहक और दुकानदारों के बीच सोशल डिस्टेंस भी गायब हो गया है। सब्जी -फल मंडी केदारनाथ मार्केट, दुर्गाबाड़ी रोड, नयी गोदाम, बाइपास, चांदचौरा, राजेंद्र आश्रम आदि इलाकों में इसी तरह का नजारा हर दिन दिख रहा है। इसी तरह रमना रोड, स्टेशन रोड, डेल्हा रोड सहित अन्य इलाकों की सड़कों पर कोरोना का भय नहीं दिख रहा है।


