Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

संजय सेठ की पहल से आमटांड में बदला गया ट्रांसफार्मर । LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)

सरायकेला जिला के कुकडू प्रखंड क्षेत्र के बेरासी सिरुम पंचायत के आमटांड में रांची लोकसभा  सांसद श्री संजय सेठ जी के प्रयास रविवार ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। इसका उद्घाटन भाजपा के युवा नेता आकाश महतो ने फीता काट कर किया। भाजपा नेता आकाश महतो ने कहा कि कि दो तीन दिन पूर्व आमटांड के ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से बताया कि 25 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से  रांची के संसद संजय सेठ को दी। संसद ने अपने विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी को जानकारी दी। दो दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगते ही ग्रामीणों के बीच हर्ष का महौल है , इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने सांसद श्री संजय सेठ जी हृदय से आभार व धन्यवाद किया। मौके पर नितिश तिवारी, अश्विनी महतो, मिथुन रुही दास,मृत्युंजय महतो, राधेश्याम महतो, महादेव दास, जगतपति महतो,निताई महतो, विश्वपति महतो, गोवर्धन दास, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।