Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बाराचट्टी में मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष राजू यादव एवं प्रखंड उपाध्यक्ष छोटू दास बने। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । जिले के बाराचट्टी प्रखंड में मुखिया संघ अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक निजी होटल ​में बुधवार को सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से दिवनिया पंचायत के मुखिया राजू यादव को सर्वसम्मति से मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया।
वही बीबी पेसरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया छोटू दास को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष बने राजू यादव ने कहा कि जनता के हित में मुखिया संघ काम करेगा। मुखिया के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी मुखिया बिना भेदभाव मिलजुलकर पूरे क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी। मुखिया के साथ कोई भी समस्या आने पर संघ हमेशा साथ रहेगा।वही उपाध्यक्ष छोटू दास ने कहा कि जनता के हित में मुखिया संघ बेहतर काम करेगा। इस मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत मुखिया, उपमुखिया सहित सभी प्रतिनिधि मौजूद थे