संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं उसके अंगरक्षको के ऊपर हुए आतंकी हमलों के खिलाफ गम्हरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन सिंह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सह मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के जिस तरह से आतंकी हमले हुए। राज्य में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अमित सिंह देव, मनोरंजन सिंह, अजित सिंह, रश्मि साहू, विवेक कुमार, कृष्णा सिंह, कामदेव महतो,अनय सिंह, राहुल सिंह, विनोद झा, अभिषेक मिश्रा, मनोरंजन नंदी, चंद्रनाथ महतो मुख्य रूप से शामिल थे।


