Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया। गया के जिला पदाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए प्रखंड स्तर पर कोविड-19 से संबंधित टीकाकरण एवं जांच, मेडिकल किट का वितरण, जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा संक्रमित मरीजों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर दवा एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक सलाह देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से 15  से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करें। इस कार्य हेतु समन्वय स्थापित कर साइट का निर्धारण करें, जहां प्रातः 9:00 बजे से टीकाकरण कार्य प्रारंभ हो जाए।अगले दिन के साइट के बारे में लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके, इसके लिए सोशल मीडिया एवं मीडिया पर साइट की सूची डालें। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 500 से अधिक टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गए है। बैठक में कोरोना टेस्टिंग के संबंध में निदेश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप सभी प्रखंड टेस्ट करावें। टीकाकरण कार्य में मोहनपुर, टिकारी एवं खीजरसराय प्रखण्ड को टीका कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। उसी प्रकार टेस्टिंग हेतु मोहनपुर एवं बेलागंज प्रखंड को भी कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी को निदेश दिया गया कि वे संक्रमित मरीजों से
दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर मेडिकल किट की उपलब्धता, इलाज एवं उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करें। जिला पदाधिकारी द्वारा मेडिकल किट के वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि वे अपने अनुमंडल क्षेत्र के हुए कुल टेस्टिंग का 2% तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कुल टेस्टिंग का 5% का सत्यापन औचक निरीक्षण/अन्य माध्यमों से करेंगे।जिला स्तर पर हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप-विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, डीoपीoएमo स्वास्थ्य सहित जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी/चिकित्सक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।