गया। शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के दुर्बे पहाड़ी के पास एक युवक का शव अहले सुबह ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। वही, घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है और युवक की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के पास एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। जिसका मोबाइल किसी नंबर से लॉक है, मोबाइल नंबर लॉक खुलते ही युवक की पहचान कर ली जाएगी। हालांकि बताया यह जा रहा है कि युवक कटारी हिल का रहने वाला है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल गया-परैया सड़क मार्ग के दुर्बे के पास आज अहले सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में स्वेटर पहने एक युवक का शव लोगों ने देखा।
युवक का चेहरे पर गहरे निशान था, साथ ही शरीर के कई जगह पर खून निकले हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव फेंक दिया गया है। यह घटना बीती रात को अपराधियों के द्वारा की गई होगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


