गया/डोभी। डोभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस के लाभुकों का अनुमोदन हेतु ग्राम सभा का आयोजन करने के संबंध में डोभी प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख, मुखियागण, समिति, सरपंच, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, ग्रामीण आवास सहायक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के द्वारा ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा।
जिसके अंतर्गत आवास प्लस सूची में शामिल योग लाभुकों का अनुमोदन करने एवं अयोग लाभुकों को विलोपन ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा।
पंचायत के पंचायत भवन, सरकारी भवन पर ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें नावाडीह, अंगरा, बजौरा, खराटी पंचायत का 3 जनवरी को ग्रामीण आवास सहायक धीरेंद्र कुमार, धीरज, शादाब आली, मनीष कुमार, चंदन कुमार तथा नीमा, घोड़ाघाट, कुरमावा, नदरपुर पंचायत का 4 जनवरी को मनीष कुमार, राम कृष्ण कुमार, कर्मवीर कुमार रजक, संतोष कुमार एवं वारी, पट्टी, पंचरतन कुशा वीजा पंचायत का धीरेंद्र कुमार रजक, शादाब आली, मनीष कुमार, गौरव सिंह के द्वारा उपरोक्त तिथि के अनुसार प्लस सूची में अंकित योग लाभुकों का अनुमोदन एवं उपयोग लाभुकों का विलोपन करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।


