Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया में स्कूली बस ने मासूम को रौंदा, घटनास्थल पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


  

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/परैया। गया में सोमवार की सुबह एक स्कूल बस ने एक मासूम को रौंद दिया जिसमे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना जिले के परैया थाना क्षेत्र के मीरगंज के पास हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग के हवाले कर दिया घटना के बाद बस का चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा बस के पिछले पहिए से हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह टेकारी स्थित मगध इंटरनेशनल स्कूल की बस परैया की ओर जा रही थी। 
मीरगंज के निकट सड़क पर गांव के रहने वाले राम इकबाल यादव की एक वर्षीय बच्ची स्वीटी कुमारी खेल रही थी। वह खेलते-खेलते बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई जिसके बाद बस उसे रौंदते हुए बस को तेजी से भगा कर ले गया और बालाजी घाट के निकट बस को खड़ी कर चालक और खलासी दोनों ही मौके से फरार हो गए। वही बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग के आग के हवाले कर दिया, जिसे दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।