गया के अक्षयबट बेदी वा सीता कुण्ड बेदी पे गया नगर निगम ने प्रवेश शुल्क लगा दिया है।जिससे तीर्थ यात्रियों और गयावाल पण्डो में आक्रोश व्याप्त है। जब तीर्थ यात्रियों ने बताया कि किसी धार्मिक स्थल पे इस तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है लेकिन गयाजी में इस तरह शुल्क मुग़लों के जज़िया कर जैसा है उन्होंने कहा आर्टिकल 26 में सभी धर्म के लोगों को अपने धार्मिक स्थलों पे जाने की छूट दी गई। तो फ़िर यहाँ किस बात की प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है वह भी रंगदारी से वसूली करने का कु कृत्य किया जा रहा है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। गयावाल माखन बाबा ने कहा कि 70 सालों में आज तक इस तरह का कोई भी शुल्क किसी पदाधिकारी एवं नेताओं के द्वारा नही लगाया गया था। तो आज फिर नगर निगम इस तरह का शुल्क लेकर गयाजी की छवि को धूमिल कर रही है।एक तो कोरोना के कारण ऐसे भी तीर्थ यात्रियों का आना जाना कम है ऊपर से इस तरह का शुल्क लगाकर हिन्दू धर्म के आस्था पर कुठारा घात किया जा रहा है।


