Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी पुलिस ने पशु स्वामी से रंगदारी मामले में छः व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


  

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी पुलिस ने रंगदारी मामले में छः व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया बक्सर जिले से एक पिकअप वैन पर कुछ दुधारू पशु को लादकर बक्सर जिले के निवासी सेमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी चौधरी यादव के पुत्र दीपक कुमार द्वारा अपने घर धनबाद ले जा रहा था। इस मामले में स्कार्पियो पर सवार छः लोगों ने पिकअप वैन को पीछा कर वाहन को रुकवाया और पैसा मांगने लगा। पशु स्वामी के द्वारा पैसा न देने पर सभी छह लोगों ने इसका विरोध करने लगा और रंगदारी मांगने लगा। 
इस मामले में दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगा। कुछ देर बाद घटना की जानकारी डोभी पुलिस को लगी तत्पश्चात डोभी पुलिस करवाई करते हुए सभी छह लोगों को स्कार्पियो वाहन सहित गिरफ्तार किया। जप्त किये गए स्कार्पियो का रजिस्ट्रेशन संख्या BR02PB 4044 है। सभी रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की पहचान जिले के आमस थाना क्षेत्र के आजम खान, गुलाम सादिक, नन्हकू कुमार, सनोज कुमार, सकलेन खां, सारिक खान सभी सिहुली निवासी है। पशु स्वामी दीपक कुमार के फर्द बयान पर प्राथमिकी डोभी थाने में दर्ज की गई है।