Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

हल्की बारिश ने सरवां बाजार मुख्य मार्ग की सूरत बिगाड़ी, पैदल चलना मुश्किल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/बाराचट्टी । पिछले दिनों से जारी हल्की बारिश ने सरवां बाजार मुख्य मार्ग की सूरत बिगाड़ दी है।सड़क पर  जलजमाव और कीचड़ के कारण लोग जहां-तहां गिरकर घायल हो रहे है।रूक-रूककर धीमी और तेज बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। आलम यह है कि बाजार के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों की सूरत खराब हो गई है।जलजमाव होने और कीचड़ फैलने से आवागमन करने वालों की फजीहत उठानी पड़ती है। लोग पानी और कीचड़ के बीच से आवागमन करने को विवश रहे। सरवां बाजार की सड़क की दशा तो कई वर्षों से  नही सुधरी है,अभी भी सड़क एवं सरवां बाजार के लोग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं, जिससे इन पर आवागमन करने वाले परेशान हो रहे हैं। 
बारिश होने पर लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ जा रही है।बाजार में कई गांवों के लोग रोज़मर्रा का सामान लेने हमेशा सरवां बाजार आते है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रात में बारिश होने से इन सड़कों की सूरत और भी बदतर हो गई है। सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सन गई है। कीचड़ के बीच से निकलने के दौरान एक तरफ जहां बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, वहीं पैदल आवागमन करने वालों के पैर भी लड़खड़ी रहे हैं। मार्ग के दोनों तरफ स्थित मकानों में रहने वाले लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। लोग दिक्कतों के बीच आ-जा रहे हैं।