Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

22वीं शताब्दी के 22 साल का आज से हो गया आगाज, श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मन्दिर, मंगलागौरी और महाबोधि मंदिर में किया पूजा अर्चना। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

 

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया । 22वीं शताब्दी के 22 साल का आगाज हो गया है। इस साल का आगाज सनातन परंपरा के लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके किया। बिहार की धार्मिक नगरी में शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आये लोगों ने विष्णुपद मन्दिर, मंगलागौरी और महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना किया दरअसल वर्ष 2022 की शुरुआत आज से हो गई है और इसकी शुरुआत लोग अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। किसी ने घरों में ही नए साल की शुरुआत की तो कोई होटल रेस्टोरेंट में जाकर, तो वहीं कई लोगों ने 2022 की अहले सुबह मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर शुरुआत की। गया शहर के शक्तिपीठ मां मंगला गौरी में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली, नए साल की शुरुआत मां मंगला माई की पूजा अर्चना कर शुरुआत किया। श्रदालुओं ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने आये है। साथ ही यहां आने वाले सभी श्रद्धालु इस साल के मंगलमय होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि भारत में संपूर्ण 52 शक्तिपीठ है उसमें से एक प्रमुख शक्तिपीठ है मां मंगला गौरी, जिन्हें पालन पीठ के नाम से भी जाना जाता है और यहां की मान्यता और यहां का भक्ति भाव दूर दूर तक फैला हुआ है। देश-विदेश से यात्री यहां दर्शन करने आते हैं और आज का दिन नव वर्ष के उपलक्ष में सबसे पहले मां का दर्शन करके पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत कर रहे है। वही मां मंगला गौरी मंदिर और और आसपास को नए साल के अवसर पर बेहतर तरीके से सजाया गया है।