संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)
खरसावां । आदिबासि कुड़मि समाज की ओर से सरायकेला खरसावाॅ जिला अध्यक्ष मनोज महतो के नेतृत्व में 01 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों को खरसावां शहीद बेदी में जाकर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज महतो टिड़ुआर ने कहा कि देश आजाद होने के महज पांच महीने बाद घटित यह देश का पहला सबसे बड़ा व क्रूरतम गोलीकांड रहा है, जिसे 'आजाद भारत का जालियांवाला' कहा जाता है. दुखद बात यह है कि एक इतने बड़े घटना को भारतीय इतिहास में यथोचित स्थान नहीं दिया गया है. इस ऐतिहासिक घटना को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाय, साथ ही झाड़खंड सरकार से अपील है कि इस दिन को 'शोक दिवस' के रूप में घोषित किया जाय. साथ में श्रद्धांजलि अर्पित करने में जिला सदस्य पंचानन महतो केटिआर, भुषण महतो टिड़ुआर, प्रकाश महतो केटिआर, बलराम महतो टिड़ुआर, चाण्डिल प्रखण्ड सचिव सुकदेव महतो काड़ुआर, गम्हरिया प्रखण्ड सह सचिव प्रकाश महतो हिंदइआर, पबन महतो टिड़ुआर आदि शामिल रहे.


