जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर नयना कुमार चुनाव जीत गईं हैं । जबकि उपाध्यक्ष पद पर शीतल प्रसाद निर्विरोध चुने गए हैं । गया समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को इन दो पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिप सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया । जिसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य हुआ । उपाध्यक्ष पद के लिए शीतल प्रसाद के अलावा किसी और सदस्य अपनी दावेदारी नहीं की । ऐसे में जिलापदधिकारी अभिषेक सिंह ने इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया । जबकि अध्यक्ष पद के लिए कराए गए मतदान में नयना कुमारी को 35 मत मिले और वे अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं । जिलापदधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ने पहले सभी सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । साथ ही शराबबंदी की भी शपथ दिलाई गई । अध्यक्ष नयना कुमारी और उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद को भी डीएम श्री सिंह ने पद एवं गोपनीयता के साथ साथ शराबबंदी की भी शपथ दिलाई ।


