संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)
चांडिल । नीमडीह प्रखंड के दूमदुमी स्थित सुभाष पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई द्वारा 125 वाँ जयंती दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पअर्पित कर भगवान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया । इस मौके पर मूर्ति प्रथिष्ठता अलोक नाग ने कहा कि आज समाज नेताजी का कार्यावली को इतिहास में दफन कर दिया नेताजी भारत का प्रथम प्रधानमंत्री थे उनके सरकार में मंत्रिमंडल ,बैंक और स्वतंत्र मुद्रा स्थापित किए थे इस आजाद हिन्द सरकार को दुनिया के 9 देश मान्यता प्रधान किया था प्रबर्ती नेताओ ने उनके साथ छल किया एवं उनके इतिहास को लुप्त किया कर दिया । हमें उनके विक्रम और बलिदान को पूर्ण स्थापित करना है। साथ ही अभाविप जिला मीडिया प्रभारी सनातन गोराई ने आज की युवाओं जागरूक करते हुए कहा कि नेताजी भी भगवान के सरीख है एवं नेताजी के सपना को पुनः स्थापित समाज में करना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी हरिकृष्ण सिंह सरदार, बिशु दास,बिष्णु कुमार, रीता महाली, आदि अनेक देशभक्त उपस्थित थे।


