Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया // LIVE NEWS24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज डेस्क : आप हमें सहयोग दें हम स्वस्थ समाज बनाने में हर संभव योगदान देंगे उक्त बातें इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइन्स नारायणपुर के द्वारा आयोजित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयन्ती सह इलेक्ट्रो होम्योपैथिक दातव्य चिकित्सालय के उदघाटन के अवसर पर बोलते हुए इंस्टीच्यूट के निदेशक डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा। इन्होंने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाई से पुराने से पुराने असाध्य रोगों का समूल इलाज है आवश्यकता है सिर्फ लोगों में जागरूकता की। इस अवसर पर सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज कटिहार के जन्तु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार ने कहा कि वास्तव में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की सभी दवाइयाँ विशुद्ध वनस्पतियों से तैयार की गई है मानव शरीर के अंदर लसिका और खून को प्योरिफाय करती है और कठिन से कठिन बीमारियों को जड़ से ठीक करती है। इन्होंने लोगों से स्वस्थ समाज निर्माण हेतु इस हानिरहित दवाई का लाभ लेने की अपील की। डॉ सुधांशु कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाई किसी तरह का कोई रिएक्शन भी नहीं करता है और इस दवाई का असर जल्द होता है। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।