संवाददाता - निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत दोवाट गांव में अनुसूचित जाति की महिला के घर में वन-विभाग कर्मियों के द्वारा जेसीबी मशीन से घर को नष्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया कि 13 जनवरी अपने नवनिर्मित मकान मे खाना खाकर आराम कर रही थी,उसी समय नशे की हालत में तीन व्यक्ति वन विभाग कर्मी बताते हुए जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे और घर मे रखा सोने की लॉकेट एवं तीस हजार नगद रुपया भी ले गए। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी पीड़िता को न्याय के बजाय कुछ दिन बाद उक्त महिला को और नुकसान पहुंचाया गया घटना बाराचट्टी अंतर्गत जयगीर पंचायत के दोवाट गांव के अनुसूचित महिला रेखा देवी, पति संतोष तुरी ने बाराचट्टी थाना में हेतु एक आवेदन दिया था जिसमें महिला ने यह जिक्र किया था कि 13 जनवरी को नशे की हालत में तीन व्यक्ति हमसे छेड़छाड़ किया एवं घर में रखे सोने की चेन व नगद 30 हजार ले लिया। इस बात पर थाना प्रभारी ने उक्त महिला को सांत्वना दिया कि बहुत जल्द इस पर कार्रवाई करेंगे, लेकिन शनिवार 22 जनवरी के शाम को वन विभाग के कर्मी जंगलों से अफीम की खेती को जेसीबी से नष्ट कर तो दोबारा के रास्ते वापस लौट रहे थे उसी वक्त शोषित महिला के घर को जेसीबी से पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया गया। जब पीड़ित महिला ने इसका वीडियो बनाने लगा तो वन कर्मियों ने महिला को पकड़ कर पूरे घर को ध्वस्त कर दिया।


