Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बढ़ती ठंड को लेकर स्थानीय बाजारों के चौक-चौराहे पर अलाव जलाने का आदेश। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। बढ़ते ठंड को लेकर डोभी अंचलाधिकारी राजेश प्रसाद सिन्हा ने प्रखंड के बाजरो के सभी चौक चौराहे पर अलाव जलाने का आदेश जारी किया। इस मामले में अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने डोभी के चतरा मोड़, गया मोड़ के पास व स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में अलाव जलाकर लोगो को बढ़ती ठंड से बचने का सलाह दिया।
मालूम हो कि दिसम्बर महीने के इस सप्ताह में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इस सप्ताह के अंतराल में तापमान न्यूनतम 5 डिग्री के आसपास पहुँच गया है। स्थानीय बाजार डोभी के दोनों चौक पर से अन्य राज्यो के शहरों को जाने वाली वाहन यहां से खुलती है। इस स्थान पर यात्रियों की काफी भीड़ इक्कट्ठा रहती है। कपकपाती ठंड को लेकर अंचलाधिकारी के आदेश अलाव की व्यवस्था से यात्रियों ने  राहत की सांस लिया। अंचलाधिकारी ने बताया प्रखंड के अन्य बाजारों करमौनी, कोठवारा आदी में भी यह व्यवस्था जल्द ही कि जाएगी।