गया/बाराचट्टी । कोरोना काल से केंद्र सरकार ने गरीब लाभार्थियों को मिलने वाले फ्री अनाज जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों देने की घोषणा किया था। वही जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को 51 किलो वजन के बदले 46-47 किलो ही अनाज एसएफसी गोदाम से उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बात बीबी पेसरा पंचायत के ग्राम बेला की डीलर कंचन देवी ने बताया की इस तरफ किसी का ध्यान नही है की अनाज हमे ही कम मिलता है।
सबसे बड़ी बात है कि डीलरों को अनाज देते समय बिना वजन किए ही पाकेट दे दिया जाता है।जिससे जन वितरण प्रणाली में उपभोक्ता को वजन में कटौती करके देना पड़ता है। प्रखंड के यह लगभग हर पंचायत में कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। वही ग्रामीणों ने बताया कि पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद भी रसीद नहीं देते है डीलर की कितनी मात्रा खाद्यान्य मिलेगा। जो डीलर दिया उतने में ही संतोष करना है।
पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद कई दुकानदारों का कहना है कि आपका आधार कार्ड इतने लोगों को बता रहा है। जो रशीद मांगने पर नहीं दी जाती है। जबकि उपभोक्ता उचित अनाज की मांग करते है।वही बेला गांव के राशन कार्ड धारकों ने जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि किरोसिन तेल 60 रुपया लीटर एवं राशन वितरण में कटौती एवं धांधली की शिकायत किये।


