Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

त्याग के प्रतिमूर्ति थे बाबू प्राण मोहन पोद्दार: डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज डेस्क : परमारथ के कारण साधु ने धरा शरीर उक्त पंक्ति बाबू प्राण मोहन पोद्दार की जीवन पर चरितार्थ होती है। उक्त बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक बाबू प्राणमोहन पोद्दार की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोलते हुए मिशन सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा। डॉ सुबोध कुमार मिश्रा नें कहा कि बाबू प्राण मोहन पोद्दार त्याग के प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों में लगाते हुए शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया जैसी स्वयं सेवी संस्था की स्थापना की और ये संस्था भी समाज में कार्यरत है।
गोपाल कुमार भारती नें कहा कि बाबू प्राणमोहन पोद्दार काफी मिलनसार, अनुभवी एवं सामाजिक व्यक्तित्व के थे जिनके जीवन से आम लोगों को सिख लेनी चाहिए। अमरेश कुमार झा नें कहा कि बाबू प्राण मोहन पोद्दार विलक्षण प्रतिभा के थे जिनके विशेष संरक्षण में मिशन समाज में अपनी अग्रिम भूमिका रही है। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।