Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चाईबासा : अज्ञात अपराधी द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

             संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)

*चाईबासा : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या*

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत केनपोसी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। घटना कैसे और किन कारणों से हुई और इसे किन लोगों ने अंजाम दिया इसकी जांच पुलिस कर रही है। सभी शवों को गांव से थोड़ी दूर खेत से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) तथा भाई गोबरो खंडाईत (22) की हत्या कर दी गई। ग्रामीण सुबह जब शौच करने निकले तो गाँव से बाहर खेत में सभी का शव देखा। जिसके बाद हाहाकर मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। जिसके बाद जांच पड़ताल में जुट गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.