Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गुरुआ के मृतिका छात्रा का सुनील कुमार चौधरी के बीच था प्रेम संबंध, बलात्कार करने का नहीं हुई पुष्टि, नामजद 2 अभियुक्त गिरफ्तार। // LIVE NEWS

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 24
 

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया। जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बीते 22 सितंबर को ग्राम रामा बिगहा में लक्ष्मी दारा की पुत्री की मृत्यु हो जाने के कारण इनकी मां कालो देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गुरूआ थाना काण्ड सं0-220/21, दिनांक- 22.09.21, धारा- 376(d)/302/34 भादवि विरूद्ध सुनील कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार एवं इनके अन्य पाँच साथियों के विरूद्ध दर्ज किया गया। 
कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए कांड के दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अबतक के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आई की मृतिका छात्रा एवं सुनील कुमार चौधरी के बीच प्रेम संबंध था। जिसकी पुष्टी मृतिका के मोबाईल नं0 एवं सुनील कुमार चौधरी के मोबाईल नं0 के विश्लेषण से पता चलता है। दोनों के बीच जनवरी 2021 से घटना की तिथि 21 सितंबर तक 831 बार आपस में बातचीत हुआ है। जब मृतिका छात्रा को पता चलता है कि सुनील कुमार चौधरी किसी अन्य लड़की कविता कुमारी (काल्पनीक नाम) से बात करता है, तो 21 सितंबर को मृतिका छात्रा ​सुनील कुमार चौधरी एवं कविता कुमारी को शाम में रिया डिजिटल स्टूडियों में आने के लिए बोलती है। सुनील कुमार चौधरी, मृतिका छात्रा एवं कविता कुमारी तीनों स्टूडियों में मिलते हैं।
कविता कुमारी से अग्रिम पूछ-ताछ से पता चला की सुनील कुमार चौधरी को मृतिका छात्रा बोलती है कि तुम कविता से क्यों बात करते हो, तुम मुझे धोखा दिये हो. तुम मेरा मरा मुँह देखोगें। इस बात को लेकर दोनों में तू-तू-मैं-मैं होने लगा। इसी बीच मृतिका छात्रा कुछ खा लेती है, जिसके कारण मृतिका को उल्टी होने लगता है, तब सुनील कुमार चौधरी के द्वारा कुछ दवाई मंगाकर दिया गया उसके बाद मृतिका छात्रा के मां और भाई को सुनील कुमार चौधरी बुलाया. प्राथम
उपचार के बाद मृतिका को मां एवं भाई के साथ सुनील कुमार चौधरी मृतिका के घर पहुँचाता है। जहाँ सुनील कुमार चौधरी के लौटने के बाद उसकी मृत्यु हो जाती है। मृतिका छात्रा के अन्त्यपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां परिवार वालों ने दुष्कर्म कर हत्या कर देने का आरोप लगाया। 
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के शरीर में किसी भी प्रकार का बाह्य जख्म एवं खरोंच का निशान नहीं पाया गया। मृतिका के वैजिनल स्वभाव (Vaginal swab) को पैथोलैब टेस्ट के लिए रिजर्व रखा गया एवं भेसरा को एफ0एस0एल0 जाँच हेतु रखा गया। मेसरा को एफ0एस0एल0 जाँच हेतु भेजा जा रहा है। अबतक के अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतिका के साथ बलत्कार की घटना की पुष्टि नहीं हुई है ना ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाया है। वर्तमान में कांड अनुसंधान अन्तर्गत है।