Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कांड्रा बजार में दुकान बंद, बस्तीवासियों ने कांड्रा थाना का घेराव किया।//LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र के लापता व्यवसाई पुत्र की तलाश में लचर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर परिजनों ने किया कांड्रा थाने का घेराव किया। जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा बस्ती से बीते 9 दिनों से गायब व्यवसाई पुत्र 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल का अब तक नहीं पता चलने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को कांड्रा थाना घेराव करते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया। लापता मनीष अग्रवाल के परिजन समेत काफी संख्या में बस्तीवासी थाने के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ अपना दुःख व आक्रोश किया। और पुलिस द्वारा लापता मनीष मामले में संजीदा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। रोती बिलखती मां ने मुख्यमंत्री से जल्द उनके पुत्र को ढूंढने की गुहार लगाई। वही जल्द नहीं ढूंढे जाने पर थाना परिसर में आत्मदाह की भी चेतावनी दी। उधर लापता व्यवसाई पुत्र के परिजन व बस्ती वासियों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पिछले कई घंटे से परिजनों व बस्ती वासियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। मालूम हो कि 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल अपने घर कांड्रा से  दांत का डॉक्टर से दिखाने हेतु आदित्यपुर जाने के लिए निकला था। उसके बाद उसका पता नहीं चला है। मनीष अग्रवाल सीए का काम करता था । और अपने पिता के कांड्रा बाजार स्थित दुर्गी क्लॉथ स्टोर दुकान है।