Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नहीं थम रहा शहर में झपट्टा मार गिरोह का आतंक, सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक घटनाओं को दे रहे अंजाम। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। शहर में झपट्टा मार गिरोह का आतंक इन दिनों पूरी तरह से व्याप्त हो चुका है, शहरवासियों में दहशत का माहौल कायम है। अब दिन के उजाले में सोने चांदी- के आभूषण और रुपए लेकर निकलना मतलब झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों को निमंत्रण देने जैसा बात होगा है। ट्रेन और बस पर लिखे स्लोगन का करना होगा अनूपालन। अब आपको आपने सामन की सुरक्षा स्वयं करनी होगी।
क्योंकि इन दिनों सिविल लाइन थाना की पुलिस काफ़ी सुस्त साबित हो रही है।
झपट्टा मार गिरोह सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं।और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली काफ़ी सुस्त साबित हो रही है।
शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत शाहमीर तकिया के समीप पूर्व वार्ड पार्षद कि करीबी रिश्तेदार रजनी सिन्हा चिकित्सक से परामर्श लेकर लौट रही थी इसी क्रम में काले रंग के पल्सर पर सवार रहे दो अपराधियों ने सोने का चैन उनके गले से झपट लिया।
घटना के बाद पीड़ित द्वारा सिविल लाइन थाना की पुलिस को सूचना दी गई। झपट्टा मारी करने वाले गिरोह की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन थाना की पुलिस का कहना है सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि आज दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पड़ने वाले करीमगंज पुल के समीप काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने डेल्हा के खरखुरा मोहल्ले की रहने वाली रिना देवी नामक महिला से दो लाख रुपए से भरा थैला छीन लिया था।