Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

लावारिस हालत में अवैध विदेशी शराब बरामद, मौके से एक बाइक जब्त, आरोपित फरार। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । बाराचट्टी प्रखंड से सटे प्रखंड डोभी में उत्पाद विभाग के टीम ने डोभी पुल के नीचे बने पाए के पास झारखंड निर्मित अवैध विदेशी शराब के साथ बिना नंबर प्लेट के एक अपाचे बाइक लावारिस हालत में बरामद की है।
मौके से उत्पाद पुलिस को 1488 बोतल अवैध शराब मिली है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक सहित शराब जब्त कर ली। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नैन सागर गाँव के पास बने डोभी पुल के नीचे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लावारिस हाल में पड़ा हुआ है। त्वरित कार्यवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 1488 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक बिना नम्बर के अपाचे गाड़ी को कब्जे में लिया। 
पुलिस ने बाइक और शराब दोनों कब्जे में ले ली है।वहीं गाड़ी के इंजन नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश कर उस पर कार्रवाई किया जाएगा। इस कार्यवाई में निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, अवर निरीक्षक नागों लकड़ा के साथ उत्पाद सिपाही एवं सैप, होमगार्ड के जवान मौजूद थे।